पीएन शुक्ल को दी गई श्रद्धांजलि
बिजनौर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के के प्रांतीय आह्वान पर परिषद के संस्थापक सदस्य एवं प्रथम प्रांतीय महामंत्री पीएन शुक्ल की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
सोमवार को पुराना महिला अस्पताल में जिला संरक्षक दुर्गा सिंह ने कहा कि परिषद की स्थापना 1966 में हुई थी। शुक्ल ने कर्मचारियों के हकों के लिए अनेक लड़ाई लड़ीं। कई बार कर्मचारियों को महंगाई भत्ता आदि सुविधाओं में भी बढ़ोत्तरी कराई। वे पांच वर्ष तक जेल में रहे और आठ साल तक सेवा से बर्खास्त रहे। पीएन शुक्ल दो बार राज्यसभा सदस्य और एक बार विधान परिषद सदस्य भी रहे। इस मौके पर शिवध्यान सिंह, सुनील त्यागी, सुधीर कुमार, नीरज कुमार तोमर, जयप्रकाश पाल, गोपाल सिंह, ओमकार प्रजापति, दीपक कुमार, जाकिर हुसैन, गजेंद्र सिंह, रवि कुमार, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
जून में लगाया जाएगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
बिजनौर। पंजाबी सभा की बैठक में समाज की एकजुटता और उत्थान पर बल दिया गया। साथ ही जून माह मेें निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष लक्की चोपड़ा की अध्यक्षता एवं नरेश गुलाटी के संचालन में हुई बैठक में अनिल गंभीर, प्रमोद शर्मा, विमल मदान, सतीश खेड़ा, प्रेमसागर शर्मा, सतीश सेठी, दीपक अरोड़ा, गौरव खेड़ा आदि मौजूद रहे।