फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगे पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली संविदा कर्मचारी करेंगे कार्य बहिष्कार
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। विद्युत निगम के निविदा एवं संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगें 15 दिन के अंदर पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। उप्र पावर कारपोरेेशन निविदा-संविदा कर्मचारी संघ की बैठक भागूवाला बिजली घर पर हुई। पंकज कुमार की अध्यक्षता और ओमवीर सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में विद्युत निगम के निविदा एवं संविदा कर्मचारियों ने ईएसआई कार्ड बनवाने, ईपीएफ जमा कराने और पारिश्रमिक संबंधी विसंगतियां दूर न करने पर रोष व्यक्त किया। संविदा कर्मचारियों ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के अंदर उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार और हड़ताल करेंगे। बैठक में ज्ञान सिंह, विपिन कुमार, तसलीम अहमद, सुभाष, ब्रह्मपाल, इरशाद, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें