फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय छठी बिजनौर जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा व पूर्व विधायक रुचि वीरा ने किया।
विज्ञापन

डीडीपीएस में आयोजित प्रतियोगिता में डीडीपीएस, इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल नजीबाबाद, सरस्वती इंटर कॉलेज नजीबाबाद, रघुकुल ग्लोबल एकेडमी, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल एकेडमी नजीबाबाद, आजाद पब्लिक स्कूल नजीबाबाद, सिंह ताइक्वांडो एकेडमी चांदपुर, आरपी पब्लिक स्कूल, बलूनी पब्लिक स्कूल, इस्लामिक विजन स्कूल, स्नेह पब्लिक स्कूल, धामपुर ताइक्वांडो क्लब, नगीना ताइक्वांडो क्लब के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। अनेक वर्गोें में आयोजित प्रतियोगिता में पहले दिन जतिन कुमार, गर्वित अग्रवाल, नूर, कुनाल बहुगुणा ने स्वर्ण पदक, सिद्धार्थ नेगी, अक्ष चौधरी, उदय थापा, इजहर ने रजत पदक, सौरभ गुसैन, नूर आलम, नैतिक बिष्ट, अभय, आशुतोष, इशान अग्रवाल ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता के आयोजक सुरजीत साहा ने पढ़ाई के साथ साथ आत्मरक्षा की कला ताइक्वांडो को सीखना भी जरूरी बताया। एसोसिएशन सचिव राजू राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी 35वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें