फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक चिकित्सा से स्वस्थ रहने को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राकृतिक चिकित्सा से स्वस्थ रहने को किया जागरूक
विज्ञापन

बिजनौर। इंटर नेशनल नैचुरोपैथी संगठन आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में नगर क्षेत्र के कई कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर 18 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में मनाए जाने वाले प्राकृतिक चिकित्सा दिवस को सफल बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आरजेपी इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज, बिजनौर इंटर कॉलेज, गीता पब्लिक इंटर कॉलेज, दिलेराम मेमोरियल इंटर कॉलेज आदि के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को शंभू दयाल चौक से डीएम, सीडीओ ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य डाकघर चौराहा, शास्त्री चौक, जजी चौक, प्रदर्शनी चौक आदि से होकर कलक्ट्रेट पर आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा से मानव शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। सभी लोगों को दैनिक योग और प्राकृतिक चिकित्सा अपनाने चाहिए। सीडीओ प्रवीण मिश्र ने बताया कि दैनिक योग से शरीर में पूरे दिन स्फूर्ति रहती है। एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह ने सभी को प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा में हर प्रकार के रोग का समाधान है। इस पद्धति से आराम तो बेशक देर से मिलता है। लेकिन इसमें रोग को जड़ से खत्म करने की शक्ति होती है। नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश राणा के मुताबिक रैली कराने का मकसद लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का है। इस अवसर पर टीकम सिंह सेंगर, हरिओम शर्मा, राजकुमार सिंह, सोमदत्त शर्मा, देवेंद्र चौहान, जसवीर सिंह, सुरेंद्रपाल सिंह, विनोद सैनी एडवोकेट, सुनीता, रुपाली चौधरी, तिलकराज, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें