फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ समिति सदस्यों का भाजपाईयों ने किया अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ समिति सदस्यों का भाजपाइयों ने किया अभिनंदन
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा के बूथ समिति अभिनंदन समारोह में समिति सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। समिति पदाधिकारियों से नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी तरह कमर कसने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

गांव लड़ापुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर काम कर रही है। आज पूरी दुनिया में भारत की साख बनी है। केंद्र व प्रदेश सरकार में अब तक कोई घोटाला नहीं हुआ है। कहा कि विरोधी दल भाजपा को रोकने के लिए जनता को धर्म व बिरादरी में बांट रहे हैं, लेकिन उनकी ये मंशा पूरी नहीं होगी और जनता भाजपा को वोट देकर एक बार फिर केंद्र में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी। उनके नेतृत्व से विश्व स्तर पर देश को अलग पहचान मिली है। उन्होंने प्रदेश सरकार की जन उपयोगी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ललित चौधरी, महामंत्री प्रावेंद्र, सेक्टर प्रभारी आशीष शर्मा, शारदा चौधरी, शुभम सैनी, मीना त्यागी, देशराज, मौसम, विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें