शिक्षाविदों सहित कई हुए सम्मानित
नजीबाबाद। एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार मीडिया कर्मियों को कानून बनाकर सुरक्षा देने के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रमुख चार स्तंभों में शामिल मीडिया पर बढ़ते हमले चिंताजनक हैं। नगर में मीडिया की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में एसडीएम ने यह बात कही।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की ओर से शिक्षाविदों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले व्यक्तियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। समारोह का उद्घाटन एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि सुनील चौधरी, विशिष्ठ अतिथि एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा, सुल्तानपुर से आई कुसुम गौड़, गाजियाबाद की पूनम बहल, दिल्ली की आशा यादव सहित अनेक वक्ताओं ने समारोह में विचार रखे। आयोजन समिति के नगर अध्यक्ष शमशाद मुल्तानी, शहजाद मलिक, अमित कौशिक, रेहान अंसारी, देवप्रताप के निर्देशन एवं हाशिम अहमद के संचालन में आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महताब अहमद, अतर सिंह, डॉ.आरिफ खां सहित कई मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया।