मुख्य डाकघर सहित डाकघरों में काम काज ठप
नजीबाबाद । नजीबाबाद मुख्य डाकघर में दो सप्ताह से काम काज प्रभावित होने से ग्राहकों को असुविधा हो रही हैं। डाकघरों में सीबीएस व्यवस्था करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शुरू हुई थी। सीएसआई सोफ्टवेयर पर डाक विभाग का काम शुरू होने के बाद से ग्राहक खाते खुलवाने और जमा धनराशि योजनाओं को भुगतान के लिए घंटों डाकघर में बिता रहे हैं।
नगर के मुख्य डाकघर सहित उप डाकघरों में व्यवस्थाएं ढुलमुल होने से ग्राहकों को परेशानी हो रही है। सुनील कुमार, अनीस, आश ने बताया कि डाकघर में आए दिन नेटवर्क न आने, सोफ्टवेयर काम न करने और कनेक्टिविटी स्लो आने की बात कह कर नए खाते खोलने जमा धनराशि का भुगतान करने, विभिन्न विकास पत्रों के भुगतान में घंटो प्रतीक्षा के बाद ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ रहा हैं। मुख्य डाकघर के पोस्ट मास्टर यशपाल सिंह ने बताया सभी डाकघर सीबीएस हैं। पूर्व में शुरू किया गया सोफ्टवेयर हाल ही में बदला गया हैं। सीएसआई सोफ्टवेयर में डाटा फीड हैं। पोस्टमास्टर ने बताया कि सीबीएस से संबंधित सरवर चेन्नई से जुड़ा है कनेक्टिविटी स्लो आने से समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी प्रभावित होने से कुछ काम प्रभावित हुआ है डाक व्यवस्था में सुधार के प्रयास जारी हैं।