फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर से प्रधानमंत्री तक पहुंची स्वच्छता मिशन की गूंज: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। जिला प्रशासन और आकाशवाणी नजीबाबाद ने रेडियो धारावाहिक ‘लक्ष्य हमारा’ कार्यक्रम से स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए मिशन शुरू किया।
विज्ञापन

आकाशवाणी नजीबाबाद के निदेशक अभियांत्रिकी राजेश कुमार, कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर चड्ढा की उपस्थिति में डीएम बिजनौर अटल कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में जनपद बिजनौर के योगदान अविस्मरणीय है। जन सहयोग से जिस लग्न साथ स्वच्छ भारत मिशन में बिजनौर ने काम किया है उसकी आवाज केंद्र तक पहुंची। स्वच्छ आइकोनिक में बिजनौर शामिल है। प्रधानमंत्री ने ओडीएफ में जिन 15 जनपद को सीधे वार्तालाप के लिए चुना है उनमें बिजनौर भी शामिल है। वरिष्ठ मीडिया कर्मी डा. सूर्यमणि रघुवंशी, सीडीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि ओडीएफ अभियान में शौचालय को इज्जतघर नाम देने का श्रेय बिजनौर को है। उन्होंने जनपद में स्वच्छता मिशन तथा जन सरोकार से जुडे़ कार्यक्रमों को प्रमुखता देने के लिए आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र को साधुवाद दिया। एसडीएम डा. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि हमारी पीढ़ियों ने हमें स्वच्छ समाज, स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ संस्कृति दी। हमें सोचना है हम अपनी पीढ़ियों को देने के लिए कितने जागरूक हैैं। उन्होंने स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत की सोच को साकार रूप देने में सहभागी बनाने की सलाह दी। आकाशवाणी रामपुर के उद्घोषक सुरेंद्र राजेश्वरी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में आकाशवाणी कलाकारों सनव्वर अली, अनुराधा माथुर, अंजना टॉक, तितीक्षा, मयूर, दिव्यांक, अनवर और शाहरुख ने स्वच्छता मिशन से जुड़े समूह गान पेश किए। डा. अतीक दानिश, शमीम अहमद शेरकोटी, सत्यवीर सिंह, जालम सिंह, राजेंद्र सिंह ने स्वच्छता से जुड़े प्रेरक प्रसंग और गीत प्रस्तुत किए। ग्राम प्रधान सरदार हरप्रीत सिंह और धर्मपाल चौहान ने स्वच्छता अभियान से जुड़े अनुभव सुनाए।
आकाशवाणी नजीबाबाद की कार्यक्रम प्रमुख मंदीप कौर चड्ढा ने बताया कि रेडियो श्रंखला ‘लक्ष्य हमारा’ कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को शाम 6.10 बजे से 6.30 बजे तक प्रसारित किया जाएगा। डीपीआरओ मनीष कुुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, आकाशवाणी की कार्यक्रम अधिशासी मंजुला नेगी, प्रसारण निष्पादक धर्मेंद्र राठौर, विक्रांत चौधरी, आदित्य सिंह, उद्घोषक एस के नौटियाल, तकनीकी विभाग से सुशील कुमार विजेंद्र सिंह, सतीश कुमार, बलराम सिंह, नवीन जोशी मौजूद रहे। एसडीएम डा पंकज वर्मा और आकाशवाणी प्रमुख ने आगंतुकों आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें