फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु लेखपालों की अनुपस्थिति पर भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ईओ नहटौर और चांदपुर का वेतन काटने के निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर।
डीएम जगतराज ने लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र से एक सप्ताह से अधिक समय से अनुपस्थित चल रहे प्रशिक्षु लेखपालों के विरुद्ध राजस्व परिषद व संबंधित डीएम को लिखने के निर्देश दिए। ऐसे लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई कराने को कहा। डीएम ने कहा कि ऐसे लोगों को शासकीय सेवा में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षु लेखपालों की उपस्थिति बायो मैट्रिक मशीन से लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव स्वाहेड़ी में बने लेखपाल प्रक्षिण केंद्र का दौरा करते हुए डीएम ने प्रशिक्षु लेखपालों से कहा कि वे मृतक आश्रित हैं जिन्हें शासकीय सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। लगातार अनुपस्थित चल रहे प्रशिक्षु लेखपालों को बर्खास्त कराने की कार्रवाई के बारे में एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल से करने को कहा। डीएम ने गांव स्वाहेड़ी बुजुर्ग स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को जूते मौजे वितरित किए। कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने बिना अनुमति प्राप्त किए मुख्यालय छोड़ने, बैठक से अनुपस्थित रहने और वसूली कार्य की प्रगति मानक से कम होने पर पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ईओ नगर पालिका नहटौर, चांदपुर का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम को दिए। कम वसूली कम करने वाले अधिशासी अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान आबकारी एवं स्टांप विभाग द्वारा लगातार रूप से लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली किए जाने पर दोनों विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके विरुद्ध शासन को पत्र लिखने की चेतावनी दी। इस दौरान जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार, सभी एसडीएम व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें