बिजनौर (ब्यूरो)। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांग पर नजीबाबाद के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. महेंद्र को हटा दिया था। अब उनको चांदपुर का डिप्टी सीएमओ बनाया गया है। सीएमओ डा. राकेश मित्तल ने डा. बीएस रावत को जिला क्षय अधिकारी का चार्ज भी दिया गया है। मंडावली के प्रभारी चिकित्सा अधिकार डा. संदीप को पीएचसी नजीबाबाद और डा. शील को सीएचसी नजीबाबाद का चार्ज दिया है।