फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार्य मुक्त, कार्यभार ग्रहण न करने वाले 20 शिक्षकों पर गिरेगी गाज

Fri, 18 Jul 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अंतरजनपदीय स्थानांतरण एवं समायोजन का लाभ लेने वाले 20 शिक्षक शिक्षिकाएं अभी तक अपने विद्यालय से कार्य मुक्त नहीं हुए। इनमें कुछ ने स्वेच्छा से चुने विद्यालय में कार्यभार ग्रहण भी नहीं किया है। बीएसए ने सभी 20 शिक्षक शिक्षिकाओं को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारियों से इस संबंध में आख्या मांगी। आख्या के आधार पर बीएसए ने सभी को नोटिस जारी किया। बीएसए ने नोटिस में कहा कि अध्यापकों द्वारा विभाग के आदेशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। जबकि उन्होंने स्वेच्छा से आवेदन किया था और ऑनलाइन स्वेच्छा से स्कूलों का चयन किया था। अब जनपद की कई ब्लाकों के 20 शिक्षक कार्य मुक्त होकर अपनी इच्छानुसार चयनित स्कूल में जाकर कार्यभार ग्रहण नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है। बीएसए योगेंद्र कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह तत्काल कार्य मुक्त होकर कार्यभार ग्रहण करें। अन्यथा पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें