फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक डीलरशिप दिलाने के नाम पर 20 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। बाइक की डीलरशिप दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करते हुए एक व्यक्ति से 20 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। कंपनी व बैंक प्रबंधक सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला जिगर कॉलोनी निवासी शब्बन मलिक ने रिपोर्ट में बताया कि महाराष्ट्र के पूना में स्थित एक कंपनी की बाइक बिक्री के लिए डीलशिप लेने के लिए उसने आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद एग्रीमेंट के लिए 50500 रुपए खाते में जमा कराए गए। उसके बाद लाइसेंस सिक्योरिटी के नाम पर आठ लाख 70 हजार रुपए, बाइक की बुकिंग के लिए 40 प्रतिशत राशि के अनुसार छह लाख 91 हजार 660 रुपए व जीएसटी के तीन लाख 11 हजार 250 रुपए खाते में जमा कराए गए। इसके बाद 12 लाख रुपये की मांग की गई।
बार बार रुपए मांगने पर उसे धोखाधड़ी का आभास हुआ। कंपनी व मैनेजर फर्जी होने का भी पता चला। सारी धनराशि नगीना के एचडीएफसी बैंक से कंपनी के खाते में ट्रांसफर की गई लेकिन आरोप है कि बैंक मैनेजर ने कंपनी के खाते में पैसा भेजने की बजाय कंपनी मैनेजर के खाते में भेज दिया। इसमें बैंक प्रबंधक पर भी हमसाज होने का आरोप लगाया गया है। कंपनी व कलकत्ता निवासी विपुल शर्मा, सुभाषदास, इंद्रानगर बंगलूरु के बुद्धिदास विश्वास व नगीना के एचडीएफसी बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें