फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्गमूल और भाग के सवाल हल नहीं कर पाए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण में तीन शिक्षक एवं चार शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित शिक्षकों और शिक्षा मित्रों का अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ स्कूलों में बच्चे वर्गमूल और भाग के सवाल तक हल नहीं कर सके। इस पर टीम अधिकारियों ने शिक्षकों को एक माह में शिक्षण कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बीएसए महेश चंद्र के निर्देशन में जिला समन्वयक मिड-डे मिल रासु कुमार और शिक्षा विभाग की कई अफसरों की टीम ने जिले के 66 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय पीपला जहांगीर के सहायक अध्यापक तरुण कुशवाह, प्राथमिक विद्यालय रामनगर के शिक्षा मित्र वरुण कुमार अनुपस्थित मिले। दोनों 11 सितंबर 2018 से लगातार अनुपस्थित चल रहे है। प्राथमिक विद्यालय बेरखेडा की शिक्षा मित्र रेखा रानी, प्राथमिक विद्यालय जटपुरा प्रथम की शिक्षा मित्र आकांक्षा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चेहला के सहायक अध्यापक विष्णु दयाल गंगवार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सबलपुर बीतरा के सहायक अध्यापक अशोक कुमार, प्राथमिक विद्यालय कस्बा कोटला की शिक्षा मित्र शोभा रानी का एक-एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कस्बा कोटला में बच्चों द्वारा वर्गमूल व भाग के सवाल नहीं करने पर इंचार्ज अध्यापक शीतल रानी, सहायक अध्यापक सरिता रानी, अनुदेशक पूजा शर्मा, अनुदेशक नीतू रानी तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय हीरावाली की शिक्षिका दिलशाद जहां, सहायक अध्यापक सचिन कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कासमाबाद, प्राथमिक विद्यालय सलाराबाद, उच्च प्राथमिक विद्यालय सलाराबाद में पठन पाठन की गुणवत्ता निमभन स्तर की पाई गई। एक महीने के भीतर शिक्षा का स्तर सुधारने के निर्देश दिए गए है। बीएसए महेश चंद्र ने शिक्षकों से समयबद्धता का पालन करने को कहा है। निरीक्षण में बीईओ शिव कुमार, बीईओ विश्वजीत राठी, पीके कौशिक, इश्कलाल सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें