फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में फिर बढ़ा जल स्तर , तटीय गांव के लोगों को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में फिर बढ़ा जल स्तर, तटीय गांवों को खतरा
विज्ञापन

बिजनौर। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही झमाझम बारिश से गंगा का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा में हरिद्वार से भी दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। गंगा में रात में पानी बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, नाव पलटने से गंगा में डूबे लोगों की तलाश में पीएसी और गोताखोरों की टीम लगी है। गंगा में बृहस्पतिवार को मिले महिला के शव की पहचान नहीं हुई है। पहले यह शव डेबलगढ़ गांव की सुनीता का बताया जा रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई बारिश के बाद गंगा में तेजी से जल स्तर बढ़ रहा है। गंगा में पानी बढ़ने से तटीय गांवों के लोगों को खतरा पैदा हो गया है। गंगा में बृहस्पतिवार रात एक लाख 76 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अभी और पानी बढ़ने की उम्मीद है, जिसके बाद से तटीय गांवों के लोग चौकन्ना हो गए हैं। वहीं, गंगा में नाव पलटने से डूबे लोगों की तलाश में शुक्रवार को भी पीएसी और गोताखोरों की टीम लगी रही। टीम ने रावली से लेकर बैराज तक गंगा को खंगाला। बृहस्पतिवार को गंगा में टीम को एक महिला का शव मिला था। शव डेबलगढ़ निवासी सोनवीर की पत्नी सुनीता का बताया जा रहा था। परिजनों ने शव देखकर सुनीता का शव होने से मना कर दिया। मंडावर पुलिस के मुताबिक गंगा में मिला शव दूर से बह कर आया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है, शव काफी दिन पुराना लग रहा है। मध्य गंगा बैराज के जेई आयुष कुमार के मुताबिक गंगा में एक लाख 76 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है, पानी रात मेें बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें