जीवन बीमा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
नजीबाबाद । जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में एक घंटे कार्यालय का कामकाज ठप रखकर प्रदर्शन किया।
भारतीय जीवन बीमा निगम कर्मचारियों ने एआईआईईए के आह्वान पर शाखा कार्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। बिहारी तिराहा के निकट कार्यालय पर कर्मचारियों ने बुधवार को 12:30 बजे से 1:30 बजे तक सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए नारेबाजी की।
शाखा महासचिव गोविंद कुमार के निर्देशन में कर्मचारी नेताओं दीपक कुमार रवि, रविंद्र कुमार, ललित मोहन ध्यानी, मो. जुनेद ने कहा कि बीमा कर्मचारियों की लंबित मांगों के प्रति निगम और सरकार लापरवाह नीति अपना रही है। जिससे कर्मचारियों को प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ रहा है।
जीवन बीमा कर्मचारी जिन मांगों को लेकर विरोध आंदोलन पर हैं। उनमें तृतीय श्रेणी संवर्ग में नई भर्तियां करने, कार्य दिवस पांच दिन किए जाने, अगस्त 17 से लंबित वेतन पुर्न निर्धारित करने, पेंशन का विकल्प देने सहित कई मांगें शामिल हैं।
प्रदर्शन में बलराज, मनोज कुमार, सुनील कुमार, मुशाहिद अली, कृष्णपाल, मुकेश कुमार, एमएस रावत, प्रताप सिंह, राजेश कर्णवाल, प्रवीण सिंह, हरिराज सहित अनेक कर्मचारी शामिल हुए।