प्रतियोगिता में जीते 19 गोल्ड, 30 सिल्वर मेडल
नहटौर। मुरादाबाद में आयोजित दो दिवसीय मंडल स्तरीय क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ब्लॉक नहटौर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमपुर सादो के बच्चों गोल्ड व सिल्वर मेडल जीते हैं। विद्यालय में बच्चों की संख्या अधिक होने पर नो एडमिशन का बोर्ड लगा है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम सोनकपुर मुरादाबाद में 15 व 16 मार्च को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें नहटौर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खदाना की कक्षा पांच की छात्रा सुहानी ने 50 मीटर बालिका वर्ग प्राथमिक स्तर में गोल्ड मेडल व 200 मीटर में भी सिल्वर मेडल जीता। लोक गीत व लोक नृत्य में पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमपुर सादो की तैयबा, आसना, फातिमा, शिफा, अदिति, अनम, अल्फिजा व फिजा ने गोल्ड मेडल जीता। दूसरे दिन की क्रीड़ा प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमपुर साधो की बालिकाओं ने फुटबाल मैच में 11 गोल्ड मेडल व इसी विद्यालय की छात्राओं ने एकांकी में सिल्वर मेडल जीता। बालक वर्ग में फुटबॉल में सिल्वर मेडल जीता। इस प्रकार विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय इब्राहिमपुर सादो के बच्चों ने मंडल स्तर पर 19 गोल्ड मेडल व 30 सिल्वर मेडल जीते। पूर्व माध्यमिक अलीपुर दामोदर के छात्र द्वारा कुश्ती में भी शानदार प्रदर्शन किया गया। टीम प्रभारी व प्रधानाचार्य रामअवतार सिंह ने बताया कि अब गोल्ड मेडल विजेता बच्चे स्टेट स्तर पर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।