अमरोहा। नगर कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले में दो साल से वांछित चल रहे दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को इंस्पेक्टर नवाब सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल 2016 को बाइक सवार बेरियान निवासी कल्लू को गोली मार कर घायल कर दिया गया था।
परिजनों की तहरीर पर देहात थाने के गांव धनौरा उर्फ मुरादनगर निवासी मकसूद अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। तभी से मकसूद फरार चल रहा था। पुलिस ने कई बार उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
एसपी डॉ विपिन ताडा ने वांछित मकसूद पर दस हजार रुपये का ईमान घोषित कर दिया था। बताया कि गुरूवार की रात वह एसआई वेद सिंह व अन्य फोर्स के गश्त पर तभी उन्होंने एक संदिग्ध को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए।
इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मकसूद बताया। जो दो साल से जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित चल रहा था। इस पर दस हजार का इनामी भी था।