फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का जल निगम के एक्सईएन के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जल निगम के एक्सईएन के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव आलमपुर गांवड़ी के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में जल निगम के एक्सईएन के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से समस्या का समाधान करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में पिछले तीन माह से पानी की टंकी की पाइपलाइन टूटी पड़ी है। पाइपों के टूटा होने से टंकियों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। लेकिन कई बार आग्रह करने के बाद भी उनकी समस्या का निदान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण गांव के पंचायतघर पर एकत्र हुए। यहां पर जल निगम के अधिकारियों की कार्यशैली नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में गांव आसफाबाद चमन में स्थापित टंकी से पानी की आपूर्ति होती है। पिछले कई महीनों से गांव में आने वाली पाइप लाइन टूटी पड़ी है, जिससे गांव में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। जहां पर लाइन टूटी है वहां जलभराव हो रहा है। ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान जावेद अहमद, सराजुल अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, साईद अंसारी, राजकुमार सिंह, सुमित कुमार, षट्भुज शर्मा, सुलेमान, अहसान, इजलाल, नोशाद अहमद, आकिब, अनवरी, खातून, शमशीदा खातून आदि मौजूद रहे। वहीं, जल निगम के एई केके शर्मा का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें