बिजनौर। लगभग एक माह से रिक्त चल रहे पीसीपीएनडीटी के पद की जिम्मेदारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके निगम को सौंपी गई है। डीएम अटल कुमार राय की सीएमओ के साथ हुई बैठक में ये घोषणा की है।
विज्ञापन
डॉ. एसके निगम पिछले एक वर्ष से बिजनौर जनपद में एसीएमओ के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वह धामपुर तहसील के एसीएमओ हैं। पीसीपीएनडीटी का पद जनपद में करीब एक माह से रिक्त चल रहा था। इससे ये कार्य प्रभावित हो रहा था। हालांकि सीएमओ ने एक बार एसीएमओ डॉ. शैलेश जैन के नाम का प्रस्ताव इस पद के लिए भेजा था, लेकिन कुछ लोगों के उनके नाम पर आपत्ति उठाये जाने पर उन्हें ये चार्ज नहीं दिया गया था। इससे पूर्व पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी कोतवाली देहात पीएचसी के प्रभारी और एसीएमओ डॉ. प्रमोद देशवाल थे। अपने कार्यों में अनियमितता बरतने सहित कई मामलों में कार्रवाई करते हुए सीएमओ डॉ. राकेश मित्तल ने उन्हें हटा दिया था। तभी से यह पद खाली था। सीएमओ ने बताया कि डॉ. एसके निगम के नाम पर डीएम ने मुहर लगा दी है।