फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों की टीम ने प्रधान से किसान की जमीन को कब्जामुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेवली। एसडीएम के आदेेश पर लेखपालों की टीम ने हरेवली पंचायत के प्रधान के कब्जे एक व्यक्ति की खेती की जमीन को मुक्त कराया। टीम में शामिल लेखपालों ने चेताया कि यदि प्रधान ने फिर से जमीन पर कब्जे का प्रयास किया तो पुलिस में रिपोर्ट कायम कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। गांव हरेवली के किसान यशवीर सिंह ने बताया कि उनकी खेती की जमीन पर गांव के प्रधान उदयराज ने कब्जा कर चकरोड को बना लिया था। जिससे उसकी कई बीघा जमीन चकरोड में चली गई थी। यशवीर सिंह ने इस मामले की शिकायत को समाधान दिवस कार्यक्रम में दर्ज कराया था। जिसके आधार पर एसडीएम की ओर से गठित लेखपालों की टीम ने गांव में जाकर जमीन की पैमाइश की और आरोपी प्रधान से किसान की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद संबंधित किसान को कब्जा दिला दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें