फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में भले ही करिश्मा नहीं किया हो पर भाजपा का राह में रोडा बनी रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा का राह मेें रोड़ा बनी रालोद
विज्ञापन

बिजनौर। रालोद ने निकाय चुनाव मेें भले ही कोई करिश्मा नहीं किया हो पर कई जगह चुनाव में रालोद भाजपा प्रत्याशियों की जीत की राह में रोड़ा जरूर बनी रही। रालोद कर वजह से ही बिजनौर, नगीना में भाजपा के प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा है।
रालोद ने भी निकाय चुनाव मेें अपने प्रत्याशी उतारे थे। पार्टी का मकसद निकाय चुनाव के सहारे रालोद की खोई जमीन वापस लाना था। लोकसभा, विधानसभा चुनाव में रालोद की खूब किरकिरी हुई थी। पार्टी में जान डालने के लिए निकाय चुनाव से अच्छा नेताओं के पास कोई मौका नहीं था। रालोद ने ऐन वक्त पर निकाय चुनाव में बिजनौर नगर पालिका से मोनिका शर्मा, मंडावर नगर पंचायत से आलिया अदनान, नगर पंचायत झालू से शिवांशु शर्मा, नगर पंचायत सहसपुर से शबाना जहीन, नगर पालिका धामपुर से इरफान मंसूरी पर दांव खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका नगीना में रालोद ने निर्दलीय प्रत्याशी ताहिरा खलील को समर्थन दिया। मोनिका शर्मा को 2531, आलिया अदनान को 1049, शबाना जहीन को 2243, शिवांशु को 35, इरफान मंसूरी को 115 वोट मिले। रालोद निकाय चुनाव में कोई करिश्मा तो नहीं कर पाई, लेकिन भाजपा के प्रत्याशियों को रालोद ने जरूर नुकसान पहुंचाया है। बिजनौर नगर पालिका में काफी तादाद मेें भाजपा से जुड़ा वोट रालोद प्रत्याशी मोनिका शर्मा को गया है। नगीना में भी रालोद के समर्थन का ताहिरा खलील को फायदा मिला। रालोद जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के मुताबिक धामपुर को छोड़कर जहां भी रालोद ने प्रत्याशी उतारे वहां पर भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। नगीना में रालोद के समर्थन की वजह से ताहिरा खलील चुनाव जीती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें