फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों के मार्ग पर बंद रहेंगी शराब और मीट की दुकानें: डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों के मार्ग पर बंद रहेंगी शराब और मीट की दुकानें : डीआईजी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
श्रावण मास शुरु होने वाला है। दस जुलाई को सावन माह का पहला सोमवार है। भगवान महादेव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए शिव भक्त ब्रजघाट और हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते हैं। सावन में नेशनल हाइवे से लेकर मंडी धनौरा-चांदपुर स्टेट हाइवे, अमरोहा-बिजनौर, बदायूं विल्सी मार्ग के अलावा जनपद के अन्य मार्ग कांवड़ियों से पटे नजर आते हैं। हजारों की तादात में कांवड़ियों का आना रहता है। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर डीआईजी ओंकार सिंह ने बुधवार की अपराह्न करीब तीन बजे पुलिस कप्तान के सभागार में जनपद के पुलिस अफसरों के साथ बैठक की। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्लान की जानकारी की। आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए किसी प्रकार की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांवड़ियों के मार्ग पर मीट और शराब की दुकानें बंद रहेंगी। सूनसान मार्गों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। मिश्रित आबादी में विशेेष निगरानी रखी जाए। जल्दी की ड्यूटी प्लान तैयार कर पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी सौंप दी जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह के अलावा जनपद के थानों के थानाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें