फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उच्च प्राथमिक के 1773 विद्यार्थियों ने दी अनोखा प्रयास परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था अनोखा प्रयास वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रविवार को आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में पंजीकृत विद्यार्थियों में से 93 प्रतिशत शामिल हुए। परीक्षा जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

संस्था के अध्यक्ष चित्र कुमार सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में उच्च प्राथमिक स्तर के लिए कुल 1890 अभ्यर्थियों में से 1773 एवं प्राथमिक स्तर के लिए 524 अभ्यर्थियों में से 462 ने परीक्षा दी। दोनों स्तरों की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों में शीर्ष 10 छात्रों का जिला स्तर एवं साथ ही प्रत्येक विकास खंड से शीर्ष तीन छात्रों का ब्लॉक स्तर पर चयन करके पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उच्च प्राथमिक स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को दस हजार, द्वितीय को पांच हजार तथा तृतीय को 2100 रुपये के अतिरिक्त शेष सात को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्राथमिक स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को पांच हजार, द्वितीय को 3100, तृतीय को 2500 तथा शेष सात को एक-एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर दोनों स्तरों में प्रत्येक ब्लॉक से तीन विद्यार्थियों को गिफ्ट हैम्पर, सर्टिफिकेट पर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन में राकेश कुमार, आशीष कुमार, जयदीप मलिक, शलभ गुप्ता, पंकज कुमार, शरद कुमार, तरुण अग्रवाल, अंशुल कुमार, लक्ष्मण खन्ना, हिमांशु कुमार, मोहम्मद शाहनवाज, अर्जुन सिंह, स्वाति वर्मा, पुनीत सागर, तमसीर अहमद, मंजू पाल, नेहा सैनी, आसमा सचदेवा, रुचि शर्मा, अर्चना धीमान, मनीष त्यागी, रुचि रस्तोगी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें