पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 1745 रहे अनुपस्थित
बिजनौर। उत्तर प्रदेश पॉलीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कोरोना का असर देखने को मिला। दोनों पालियों में 1745 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी । सबसे अधिक परीक्षार्थी इंटर कॉलेज अस्करीपुर केंद्र पर परीक्षा देने नहीं आए ।
जिले में प्रवेश परीक्षा नौ केंद्रों पर हुई है। परीक्षार्थियों का सीटिंग प्लान सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार था। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में थी। प्रथम पाली में नौ केंद्र पर हुई, जिसमें 1443 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। दूसरी पाली की दो केंद्र पर हुई परीक्षा में 292 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।
राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर, बिजनौर इंटर कालेज बिजनौर, आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज बिजनौर तथा खालसा इंटर कॉलेज नूरपुर को छोड़कर सभी केंद्र पर 500-500 परीक्षार्थी प्रथम पाली में आवंटित थे। प्रथम पाली में राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र पर 116, राजकीय बालिका इटर कॉलेज तथा केपीएस में 172-172, आरजेपी में 198, आर्य वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में 142, बिजनौर इंटर कालेज में 65, खालसा इंटर कॉलेज नूरपुर में 184, अशरफ जकारिया इंटर कॉलेज नूरपुर में 188 तथा इंटर कॉलेज अस्करीपुर केंद्र पर सबसे अधिक 206 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में आरजेपी केंद्र पर 144 तथा राजकीय पॉलीटेक्निक केंद्र पर 148 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।
केंद्रों के प्रवेश द्वार पर अभिलेखों की जांच के बाद ही परीक्षार्थी को अंदर जाने दिया गया। शासन के नामित प्रतिनिधि व जोनल मजिस्ट्रेट अरुण कुमार तथा डालचंद ने बताया कि परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ। एक कक्ष में 20 से 24 परीक्षार्थी डेढ़ से दो मीटर की दूरी बैठाए गए थे। प्रवेश के समय भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। एक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक थे। परीक्षार्थी मास्क लगाकर आए थे।
परीक्षा समाप्त होने के बाद उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन
बिजनौर। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थी कक्ष से निकले तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा। पुलिस का इंतजाम पर्याप्त नहीं था। इस कारण आवागमन बाधित हुआ। मेरठ रोड पर नुमाइश ग्राउंड के पास दो केंद्र थे। जेल रोड पर भी पास पास के दो केंद्र पर परीक्षा थी। परीक्षार्थियों मे केंद्र से निकलते ही आपाधापी मच गई।
वाहन खड़ा करने को लेकर परेशान रहे
बिजनौर। पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की प्रथम पाली का पेपर सुबह नौ बजे था । अधिकांश परीक्षार्थी निजी वाहनों से आए थे । परीक्षा केंद्रो पर वाहनों के खड़े होने की कोई व्यवस्था नहीं थी। पुलिस ने केंद्रों के बाहर सड़क किनारे वाहन खड़े नहीं होने दिए। परीक्षार्थियों को राभभरोसे इधर उधर वाहन खड़े करने पड़े ।