फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

बिजनौर। मंडावर पुलिस ने गांव मोहम्मदपुर देवमल के जंगल में छापा मारकर श्मशान घाट के पास से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। फैक्टरी से पुलिस ने आठ तमंचे, 29 अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के मुताबिक मंडावर पुलिस ने गांव मोहम्मदपुर के जंगल में छापा मारकर श्मशान घाट के पास से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी। मौके से गांव इनामपुरा निवासी गौरव व गांव टीप निवासी राजेश को दबोचा है। फैक्टरी से छह 315 बोर, दो 12 बोर के तमंचे बरामद किए हैं। पांच खोखा के अलावा 29 अधबने तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए गौरव ने पुलिस को बताया कि उसका शस्त्र अधिनियम में हल्दौर पुलिस ने चालान किया था। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद राजेश से उसकी मुलाकात हुई। दोनों पैसा कमाने के लिए अवैध शस्त्र बनाकर बेचने लगे। एक तमंचा पांच हजार रुपये तक बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें