फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों का प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

कादराबाद। गांव अनवरपुर चंडिका के मार्गों की हालत खस्ता है। बदहाल मार्गों की मरम्मत कराने की मांग करते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने विकास विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उनके गांव में विकास कार्य ठप हैं। शिकायत करने के बाद भी विकास विभाग का कोई भी अधिकारी सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणों में असंतोष है। चेताया है कि यदि उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा।
ग्रामीण गांव अनवरपुर चंडिका में एकत्र हुए। यहां पर ग्रामीणों ने विकास विभाग और प्रधान पर विकास के प्रति अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि गांव का करीब 400 मीटर मुख्य मार्ग में कीचड़ और गारा भरा पड़ा है। सड़क के दोनों ओर पानी निकासी के लिए नालियां बंद हैं। सड़क पर जगह-जगह पानी भरा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से निकलना दूभर हो गया है। पानी एकत्र होने से बीमारियां होने की संभावना बनी रहती है। गंदे पानी से मच्छरों का आतंक बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई हैं। विकास विभाग भी सुनवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने डीएम से समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस दौरान प्रेम सिंह, किशन पाल, सतेंद्र, विजयपाल, हरिशंकर, कृष्णपाल, आशादेवी, आदेश, गीता देवी आदि मौजूद रहे। वहीं, ग्राम प्रधान रामनाथ सिंह का कहना है कि मार्ग कार्य योजना में है, पैसा आते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें