फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के नगर संघ संचालक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस नगर संघ संचालक की हादसे में मौत
विज्ञापन

नूरपुर। ट्रक की चपेट में आकर मंगलवार रात घायल हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर संघ संचालक राजेंद्र जोशी उर्फ राजू जोशी की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। दादा-पोते की मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी राजेंद्र जोशी उर्फ राजू जोशी की बुध बाजार में इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान है। मंगलवार रात वह अपने पौत्र शिवा एवं वासू के साथ स्कूटी से ब्लॉक कार्यालय के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बैंक्वेट हॉल से कुछ पहले उनकी स्कूटी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में तीन वर्षीय शिवा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेंद्र जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका दूसरा पौत्र वासू हादसे में बाल-बाल बचा। देर रात राजेंद्र जोशी की भी मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोपहर करीब एक बजे शव मुरादाबाद से घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शोक में नगर की आधे से अधिक दुकानें बंद रहीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ब्लॉक कार्यालय के पास बिजनौर रोड पर बना बैंक्वेट हॉल सड़क से मिलकर बना हुआ है। तथा वहां पार्किंग आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। शादी समारोह के दौरान सड़क पर काफी भीड़ रहती है। इससे हमेशा हादसे का भय बना रहता है। पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें