रैली निकालकर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश
भागूवाला/नजीबाबाद। डीएमआर डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविरार्थियों ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। कॉलेज निदेशक आरके सागर ने बेटों के समान बेटियों को शिक्षा और सम्मान के समान अवसर देने की सलाह दी।
डीएमआर डिग्री कॉलेज के निदेशक आरके सागर एवं कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तीसरा एक दिवसीए शिविर आयोजित हुआ। आरके सागर ने कहा कि आज बेटियां बेटों से बेहतर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, लेकिन आज भी समाज का एक वर्ग बेटियों को बेटों के समान शिक्षा और सम्मान का समान अवसर प्रदान नहीं कर रहा है। उन्होंने शिविरार्थियों को ‘बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ’ के प्रति समाज को जागरूक करने की सलाह दी। कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर ने शिविरार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण के साथ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के लिए लोगों को जागरूक करने की सलाह दी। इस अवसर पर शिविरार्थियों ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के जयघोष के साथ रैली निकालकर नागरिकों को जागरूक किया। इस अवसर पर दीपा, प्रियंका, शिवानी, सोमन, प्राची, नाजिश, आरजू, समरजहां, हबीबा, नितिन, संजीव, अर्जुन, गजेंद्र सहित अनेक शिविरार्थियों को शिविर में सहयोग रहा।