फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल की राजस्व परिषद में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल की राजस्व परिषद में शिकायत
विज्ञापन

धामपुर। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रस्ताव पास कर धामपुर तहसील के लेखपाल डेबिट पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। लेखपाल पर कार्रवाई के लिए राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश में शिकायत की गई है। चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन

बार के सचिव विनोद कुमार सैनी ने लेखपाल के खिलाफ राजस्व परिषद को भेजी शिकायत में बताया कि संबंधित लेखपाल बगैर रिश्वत के कोई काम नहीं कर रहा है। जाति, मूल, हिस्सा व हैसियत प्रमाण पत्र पर अपनी रिपोर्ट लगाने के नाम पर अवैध तौर पर रेट निर्धारित कर रखे हैं। हैसियत के हिसाब से दो प्रतिशत वसूल रहा है। कई बार एसडीएम, तहसीलदार, एडीएम और डीएम से शिकायत की। लेकिन आरोपी लेखपाल पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिससे वकीलों में असंतोष है। बताया कि आरोपी लेखपाल मृतक आश्रित कोटे का है। वकीलों ने लेखपाल की संपत्ति की जांच कराने, गांव पीपलसाना में हाईवे 74 पर फोरलेन निर्माण में अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे में हुए घोटाले की जांच करा कार्रवाई की मांग की है। वहीं, लेखपाल ने लगे आरोपों को गलत बताया है। तहसीलदार भान सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें