मिल के बंद होने से लगा जाम
फोटो 02ड्ड
धामपुर। धामपुर चीनी मिल के तकनीकी कारणों से बंद होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गन्ने से लदे ट्रकों और ट्रैक्टर ट्रालियों के नूरपुर मार्ग पर जमा होने से जाम लग गया। मिल के गन्ना जीएम आजाद सिंह ने बताया कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण शुगर मिल की चेन बंद हो गई, जिसके कारण गन्ने से लदे ट्रकों एवं ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लग गई थी । इससे किसानों को परेेेशानी के सामना करना पकड़ा। उधर, किसानों का कहना है कि मिल की चेन बंद होने से कड़ाके की ठंड में देर रात तक खुले में रहना पड़ा। किसानों ने मिल से सर्दी से बचाव को मिल यार्ड में अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है।