फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं पर चर्चा, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रूखालू। भारतीय किसान संघ की एक बैठक विकास खंड गंगेश्वरी में आयोजित की गई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पौरारा से आहार प्रस्तावित गंगा पुल का निर्माण अति शीघ्र कराया जाए। किसानों का बकाया गन्ने का भुगतान अति शीघ्र कराया जाए। छपना से भैसरी मार्ग को पक्का करा कर छपना में रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कराया जाए। बाढ़ से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दिला कर पौरारा से गंगा घाट तक शव ले जाने के लिए पक्का मार्ग बनवाने की मांग की गई है। ज्ञापन में मांग की गई है कि सरकारी विद्यालयों में ही सरकारी अध्यापकों के बच्चे को पढ़ाया जाए। विद्यालयों में फर्नीचर, कंप्यूटर और सौंदर्यीकरण किया जाए। किसानों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान कृष्ण कुमार शर्मा, अशोक शर्मा, विशाल शर्मा, जय सिंह सैनी, चंद्र प्रकाश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, शुभम शर्मा, उपेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण गिरी, कावेंद्र कुमार, प्रहलाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें