अमरोहा। नाला सफाई करवाने के लिए पालिका को अतिक्रमण हटवाना पड़ा। पुराने रोडवेज से बाईपास रोड तक नगर पालिका ने गुरुवार को नाला सफाई का काम कराया। पुराने रोडवेज के सामने नाले में जमा सिल्ट के कारण नाला चोक पड़ा था। इसके चलते जलनिकासी न होने से सड़क पर जलभराव हो रहा था। नाले के ऊपर और बराबर में दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ था। एसडीएम व प्रभारी ईओ सुखवीर सिंह के नेतृत्व में नाला सफाई के लिए पहुंची पालिका की टीम को देखकर दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया। एसडीएम के निर्देश पर टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाकर नाला सफाई के काम को अंजाम दिया। पालिका कर्मियों ने पुराने रोडवेज से बाईपास रोड तक नाला सफाई की। इस दौरान छवि शर्मा, साजिद जिया, शाने इमरान, कमल शेखर, रविंद्र चौहान, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।