फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामडोल यात्रा के रास्ते में चुनौती बनी प्रकाश व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अगले माह नगर में रामडोल यात्रा निकाली जानी है। यात्रा की व्यवस्था के लिए धार्मिक नगर रामडोल कमेटी के पदाधिकारी महीने भर पहले ही पालिका प्रशासन से मांग कर चुके हैं, लेकिन पालिका ने अभी तक न तो रामडोल यात्रा निकाले जाने वाले रास्तों की खबर ली है और न ही प्रकाश की व्यवस्था करायी जा सकी है।
विज्ञापन

मोहल्ला कोट स्थित रियासत मंदिर से हर साल रामडोल शोभयात्रा निकाली जाती है। रियासत मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा बाजार कटरा, कोतवाली रोड, बड़ा बाजार, जट बाजार, तहसील रोड, मोहल्ला लकड़ा होकर निकाली जाती है। धार्मिक नगर रामडोल कमेटी के पदाधिकारियों ने पिछले माह एसडीएम व प्रभारी ईओ सुखवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर शोभायात्रा निकाले जाने के रास्तों को ठीक कराने सहित रास्तों में प्रकाश की व्यवस्था कराने की मांग की थी। लेकिन अभी तक न तो रास्तों को ठीक कराया गया है और न ही प्रकाश की व्यवस्था चाक-चौबंद की जा सकी है।

खराब पड़ी हैं 23 लाइटें
अमरोहा। रामडोल शोभायात्रा निकाले जाने के मार्ग में 23 स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। जबकि इतनी ही लाइटों को ठीक भी किया जा चुका है। इसके अलावा शहर की सड़कों को जगमग करने के लिए जिन्हें ठीक किए जाने की दरकार है शहर में ऐसी 150 लाइटें पहले ही खराब हालत में हैं।
विज्ञापन


जल्द दुरूस्त कराई जाएंगी रामडोल शोभायात्रा की तैयारियां
अमरोहा। एसडीएम व प्रभारी ईओ सुखवीर सिंह ने कहा कि अभी त्यौहारों पर व्यवस्थाओं के इंतजाम में उलझे हुए हैं। रक्षाबंधन के बाद रामडोल शोभायात्रा की तैयारियां मुकम्मल कराई जाएंगी। इसके लिए योजना बनाई जा चुकी है। जल्द ही अमली जामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें