जनसंख्या पखवाड़े के तीसरे दिन हुई 35 महिलाओं की नसबंदी
बिजनौर। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के तहत कासमपुरगढ़ी सीएचसी पर नियत सेवा दिवस यानी (एफडीएस) फिक्स डे स्टैटिक्स पर लगाए गए कैंप में 29 महिलाओं की नसबंदी हुई। जिला महिला अस्पताल में एक तथा आकांक्षा हॉस्पिटल में पांच महिलाओं की नसबंदी हुई। शासन से पखवाड़े के अंतर्गत प्रतिदिन 30 महिलाओं का नसबंदी कराने का लक्ष्य निर्धारित है। कुल मिलाकर जिले भर में 35 महिलाओं की नसबंदी की गई।
11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। शासन की ओर विभाग को प्रतिदिन 30 नसबंदी करने का लक्ष्य निर्धारित है। जनसंख्या को नियंत्रण करना सभी की जिम्मेदारी है। सभी को इसके प्रति जागरुक होना चाहिए। दो दिन तक लक्ष्य पूरा न होने के चलते नोडल अफसर रोहताश कुमार ने अपनी टीम के साथ जिले भर में इस कार्यक्रम में लगे कर्मचारियों को पूरा करने के सख्ती से निर्देश दिए। शुक्रवार को कासमपुरगढ़ी स्थित सीएचसी पर लगाए गए कैंप में 29 महिलाओं की नसबंदी की गई, जबकि जिला महिला अस्पताल में केवल एक ही महिला की नसबंदी हुई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वीकृत बिजनौर के आकांक्षा अस्पताल में पांच महिलाओं की नसबंदी हुई। शुक्रवार को 35 महिलाओं की नसबंदी की गई है। 25 जुलाई तक चलने वाले इस पखवाड़े के अंतर्गत परिवार नियोजन कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाया जाएगा।