फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संगठनों ने बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की बढ़ी दरों का विरोध जारी
विज्ञापन

बिजनौर। किसान संगठनों ने बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाकियू बढ़ी दर वापिस लेने की मांग को लेकर 15 दिसंबर को तहसीलों पर प्रदर्शन करेगी। वहीं, भाकियू (भानु) के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में धरना देंगे। आजाद किसान यूनियन ने आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए 15 दिसंबर को बैठक बुलाई है।
शासन ने बिजली की दर बढ़ा दी हैं। इससे किसानों में गुस्सा है। बढ़ी दर वापस लेने के लिए किसान संगठन मैदान में आ गए हैं। भाकियू के प्रदेश सचिव रामअवतार सिंह के अनुसार खाद, बीज पर बढ़ती महंगाई से किसान पहले से ही त्रस्त हैं। अब बिजली की बढ़ी दर ने किसान की कमर तोड़ दी है। बढ़ी दर वापिस लेने की मांग को लेकर यूनियन 15 दिसंबर शुक्रवार को हर तहसील पर प्रदर्शन करते हुए धरना देंगी। बिजनौर में किसान सुबह 10 बजे गन्ना समिति में इकट्ठा होंगे। वहां से प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया जाएगा। यूनियन कार्यकर्ता गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं। भाकियू (भानु) ने भी बढ़ी दर वापस लेने के लिए 15 दिसंबर को कलक्ट्रेट में धरने का एलान किया है। जिला अध्यक्ष विजय सिंह सहरावत के अनुसार यूनियन धरने की तैयारी में लगी है। आजाद किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विरेंद्र सिंह के अनुसार बिजली की बढ़ी दरों को वापिस लेने के लिए आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए 15 दिसंबर को राज मिलन बैंक्वेट हाल में बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें