फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन

मंडावर। गांव इनामपुरा निवासी खलील (55) ट्रैक्टर-ट्रॉली से भट्ठे से ईंट लेकर गांव गीदड़पुरा जा रहा था। गांव मोज्जमपुर सुजान में मार्ग पर ट्रॉली गड्ढे में फंस गई। जब खलील ने गड्ढों से ट्रैक्टर-ट्राली को निकालना चाहा तो ट्रैक्टर का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया। ट्रैक्टर और ट्रॉली को जोड़ने वाली हिच टूट गई। जिसकी वजह से खलील ट्रैक्टर की सीट और ट्रॉली के बीच में फंस गया। राहगीरों और ग्रामीणों ने उसे वहां से निकाला और निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के परिजन खलील का शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें