फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग और निबंध से स्वच्छता के लिए जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटिंग और निबंध से दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

बिजनौर। आरजेपी इंटर कॉलेज में जिलास्तरीय निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
कक्षा एक से पांच तक के प्राइमरी वर्ग में पेंटिंग प्रतियोगिता, छह से आठ के जूनियर, नौ से 12 के सीनियर वर्ग में निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राइमरी वर्ग में बच्चों ने मेरे सपनों का स्वच्छ भारत विषय पर पेंटिंग बनाई। निबंध का विषय मैं स्वच्छ भारत के लिए क्या करूंगा/करूंगी रहा। विद्यार्थियों ने अपने विचार निबंध के जरिये व्यक्त किए। प्राइमरी वर्ग में एमडीकेवी नजीबाबाद की सामिया सुंबुल प्रथम, सिदरा द्वितीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में जीजीआईसी बिजनौर की बारिया इफ्तेखार, एमडीकेवी की समीरा नीलम, आईसी अस्करीपुर गोहावर की दर्पण राजपूत, सीनियर वर्ग में आरएसपी इंटर कॉलेज स्योहारा की मीनाक्षी, जनता इंटर कॉलेज बागड़पुर की नीलिमा चौधरी, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज पुरैनी की तनु क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में विनीता चौधरी, डॉ. आबिदा, डॉ. अपर्णा चौहान, रजनी बंसल रहीं। प्रधानाचार्य डॉ. आरके त्यागी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन में बृजेश कुमार, चंद्रहास, सुधीर राजपूत, बालेश कुमार, नारद मुनिराम, ओमपाल सिंह, मीना सिंह, अलका रानी, बीना, शगुन आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें