फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
विज्ञापन

बिजनौर। हिंदू युवा वाहिनी ब्लाक मोहम्मदपुर ने अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर एसपी अतुल कुमार और अन्य पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। एसपी ने कहा कि अपराधी या तो स्वयं पुलिस के समक्ष समर्पण कर दें अन्यथा जिला छोड़ दें।
विज्ञापन

रविवार को मंडावर के गांव शहबाजपुर में जिला पुलिस का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि पुलिस ने मंडावर क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाया है। इसमें बड़ी घटना 23 अगस्त को गांव गोपालपुर के जंगल में मुठभेड़ के दौरान बदमाश आफताब को पकड़ने की है। इस घटना में थानाध्यक्ष जसवीर सिंह को गोली भी लग गई थी। डॉ. एनपी सिंह ने उत्कृष्ट कार्यक्रम करने पर एसपी अतुल शर्मा, एसपी सिटी आरडी चौरसिया, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थानाध्यक्ष सतवीर सिंह को सम्मानित किया। एसपी अतुल शर्मा ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता कर्मठ और कार्यशील होने के साथ देशभक्त भी हैं। जिला प्रशासन सदैव उनके अच्छे कार्यों में सहयोग करेगा। कार्यक्रम में संकित राठी, राजकुमार, नितिन, सुमित, अनिल, संजीव मलिक, हरीश, शिवम राजपूत, अंशुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें