फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा कच्ची शराब पीने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाखरपुर गढ़ी में शराब पीने से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन

बेगावाला। कच्ची शराब अधिक मात्रा में पीने से एक ग्रामीण की मौत हो गई।
गांव बाखरपुर गढ़ी निवासी वीर सिंह गांव के ही वीरेंद्र व मुनेश के साथ मजदूरी पर मुजफ्फरनगर जिले के खादर क्षेत्र में पलेज की खुदाई कर रहे हैं। तीनों रात में वही डेरे में रहते थे। ग्रामीणों व परिजनों के मुताबिक शनिवार को तीनों को मजदूरी के दस हजार रुपये मिले थे। तीनों ने रावली से कच्ची शराब खरीदी। रात में जमकर शराब पी। शराब पीने के बाद तीनों जंगल में सो गए। रविवार की सुबह वीर सिंह को छोड़कर बाकी दोनों उठ गए। दोनों ने वीर सिंह को उठाने की कोशिश की पर वह नहीं उठा। वीर सिंह का सांस नहीं चल रही थी। दोनों वीर सिंह को मृत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। जंगल में अन्य किसानों ने वीर सिंह को मृत पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। परिजन उसका शव लेकर घर आए। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। ग्रामीणों के मुताबिक रावली क्षेत्र में अभी भी कच्ची शराब का कारोबार चल रहा है। लोग कच्ची शराब निकालने से बाज नहीं आ रहे। शहर कोतवाल राम सेवक ने वीर सिंह की मौत की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने खादर क्षेत्र में मारा छापा, दो शराब की भट्ठी पकड़ी
बिजनौर। पुलिस ने चंद्रपुरा कॉलोनी के खादर क्षेत्र में छापा मारकर शराब की चल रही दो भट्ठी पकड़ी है। चार लोगों को शराब का अवैध कारोबार करते हुए दबोचा है। मौके से 2500 लीटर लहन, 100 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। शहर कोतवाली के एसएसआई नरेंद्र गौड़ के मुताबिक पुलिस ने चंदपुरा कॉलोनी के खादर क्षेत्र में छापा मारकर कच्ची शराब की दो भट्ठी के साथ कॉलोनी के रहने वाले आशु, महानंद, सरजीत व वासु को पकड़ा है। मौके से 2500 लीटर लहन, 100 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के छापे से शराब के कारोबारियों में खलबली मची रही। पकड़े गए लोग काफी समय से खादर क्षेत्र में शराब का अवैध कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें