हल्दौर (बिजनौर)। प्रजातंत्र पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के संस्थापक ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को जनहित कार्यों के लिए पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी।
विज्ञापन
स्थानीय सभागार कक्ष में आयोजित कार्यक्रम शनिवार को प्रजातंत्र पार्टी आफ इंडिया के संस्थापक सुनील कोठारी ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य आम जन की आवाज को ताकत देना, नागरिकता निर्माण, नेतृत्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता साधारण नागरिक के लिए समर्पित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या कोठारी ने कहा कि राजनीति में धर्म जाति और क्षेत्रवाद का कोई स्थान नहीं होना चाहिए, देश का स्थान सर्वोपरि है । इस मौके पर जिला अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता , महिला प्रकोष्ठ नहटौर विधानसभा की ज्योत्सना चौहान , कुंवर राहुल सिंह , नगर अध्यक्ष दीपक एडवोकेट , तरुण मारवाड़ी , मो. शहजाद, अजमल खान, गौरव अग्रवाल, मो. सलीम, इमरान खान , महावीर सिंह, सत्यपाल सिंह , ममता रस्तोगी आदि मौजूद रहे।