फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करते रंगे हाथों पकड़ा गया बीएससी का छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नकल करते पकड़ा बीएससी का छात्र
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। धर्मवीर इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन टेक्नोलॉजी नूरपुर का बीएससी द्वितीय वर्ष का एक छात्र नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। महाविद्यालय के आंतरिक सचल दल ने आरोपी छात्र की कॉपी को नोटेड करते हुए कॉपी को सील कर दिया।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक के अनुसार शनिवार को महाविद्यालय में तृतीय पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष का रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र था। जोगेंद्र कुमार पुत्र कैलाश सिंह भी कॉलेज में पेपर दे रहा था। इसी दौरान कॉलेज का आंतरिक दल छात्रों की रूटीन चेकिंग करने लगा। जैसे ही ये दल जोगेंद्र के पास पहुंचा तो वह घबराने लगा। इस दल ने उसके पास से नकल सामग्री बरामद करते हुए कॉपी को नोटेड करते हुए सील कर दिया। इस महाविद्यालय में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से संबद्ध वार्षिक परीक्षा 2017-18 की परीक्षा फीना के हरिपाल शास्त्री डिग्री कॉलेज एवं गोहावर के छात्र परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें