फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलाल का स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रो कबड्डी लीग में पहली बार खेलकर लौटे मोहम्मद बिलाल का क्षेत्र में स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने बिलाल को युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया है। बिलाल भी अगले साल होने वाली प्रो कबड्डी लीग में प्रदर्शन की तैयारी के लिए अभी से जुट गया है।
विज्ञापन

प्रो कबड्डी में जिले के गांव जलालपुर छोईया के राहुल चौधरी और गांव बागड़पुर के रोहित धमाल मचा रहे हैं। राहुल चौधरी विश्व कप विजेता टीम का सदस्य भी है। इस साल हुई प्रो कबड्डी लीग में चांदपुर क्षेत्र के मो. बिलाल को भी खेलने का मौका मिला था। बिलाल को हरियाणा स्टीलर्स ने छह लाख रुपये में खरीदा था। आखिरी राउंड में बिलाल को खरीदा गया था। आखिरी समय में चयन होने के कारण बिलाल को हालांकि प्रतियोगिता में किसी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। प्रतियोगिता समाप्त होने पर बिलाल घर लौट आया है। बिलाल का कहना है कि वह अगले साल प्रतियोगिता में और ज्यादा मेहनत के साथ जाएगा। जिला कबड्डी संघ सचिव खड़ग सिंह के अनुसार राहुल और रोहित के बाद बिलाल ने प्रो कबड्डी में भाग लेकर कबड्डी को नई संजीवनी दी है। युवा कबड्डी में बहुत दिलचस्पी दिखा रहे हैं। एक ही जिले से तीन खिलाड़ियों का प्रो कबड्डी लीग में खेलना बिजनौर के लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें