फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित विहीन शिक्षकों ने की प्रोत्साहन भता बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त विहीन शिक्षकों ने की प्रोत्साहन भत्ता बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर।
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ वित्त विहीन गुट ने शिक्षकों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र डीएम को सौंपा। पत्र में विशेष प्रोत्साहन मानदेय का भुगतान अविलंब कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रकाश भटनागर और महामंत्री चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में शिक्षक कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। सीएम के नाम एक मांगपत्र डीएम को सौंपा। पत्र में शिक्षकों को मिलने वाले प्रोत्साहन मानदेय भत्ते की धनराशि में अविलंब बढ़ोत्तरी करने की मांग की गई है। बताया कि प्रोत्साहन भत्ते की धनराशि डीआईओएस की हठधर्मिता के चलते शिक्षकों को नहीं मिल पा रही है। इस कारण शिक्षकों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। पत्र में वित्त विहीन शिक्षकों के साथ ही शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की माध्यमिक शिक्षा में योगदान को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें जीविकोपार्जन के लिए सम्मानजनक मानदेय देने की मांग की है। वित्त विहीन शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाने, माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों की द्वितीय किस्त की धनराशि को अवमुक्त कराने की मांग की है। शिक्षकों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर शिक्षक जसवीर सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, डॉ. इंद्रपाल सिंह, दिनेश शर्मा, चंद्रपाल सिंह, राजेश कुमार, रमेश सिंह, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें