फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भ्रूण हत्या को रोकेंगे मुखबिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भ्रूण हत्या को रोकेंगे मुखबिर
विज्ञापन

बिजनौर। सूबे की योगी सरकार ने भ्रूण हत्या रोकने के लिए मुखबिर योजना शुरू की है। अब पुलिस विभाग के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी मुखबिर काम करेंगे। यह मुखबिर स्वास्थ्य विभाग को भ्रूण लिंग की जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जानकारी देंगे। सूचना सही होने पर स्वास्थ्य विभाग मुखबिर को ईनाम भी देगा।
प्रदेश में लगातार लिंग अनुपात में अंतर बढ़ता जा रहा है। इसको नियंत्रण करने के लिए शासन ने मुखबिर योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में मुखबिर योजना का शुभारंभ भी किया है। स्वास्थ्य विभाग के मुखबिर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर निगरानी रखेंगे। मुखबिर भ्रूण लिंग की जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर की स्वास्थ्य विभाग कों जानकारी देंगे। सूचना सही होने पर मुखबिर को स्वास्थ्य विभाग की और से इनाम दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की सहायता करने वाली गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों को भी विभाग की ओर से इनाम दिया जाएगा, लेकिन झूठी सूचना होने पर मुखबिर को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। सीएमओ डा.सुखवीर सिंह ने बताया कि हाल की में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुखबिर योजना का शुभारंभ किया है। मुखबिर योजना से भ्रूण लिंग की जांच करने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लगाम लगेगी। यह प्रदेश सरकार की एक अच्छी पहल है।
विज्ञापन

40 हजार से एक लाख रुपये तक का दिया जाएगा इनाम
मुखबिर योजना के अंतर्गत भ्रूण लिंग की जांच होने वाले अल्ट्रासाउंड की विभाग को जानकारी देने पर मुखबिर को 60 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही विभाग की मदद करने वाली गर्भवती महिला को एक लाख रुपये व परिजनों को 60 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सूचना देने वालों के नाम रखे जाएंगे गुप्त
भ्रूणलिंग की जांच करने वालों की सूचना देने वालों के नाम स्वास्थ्य विभाग गुप्त रखेगा। इनकी किसी को कोई जानकारी नही दी जाएगी। ताकि भविष्य में सूचना देने वालों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें