फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली नही आने पर गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। ईद पर बिजली नहीं आने गुस्साए लोगों ने बुखारा चुंगी पर जाम लगा दिया। लोगों ने जमकर विद्युत अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। विद्युत अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने करीब तीन घंटे के बाद जाम खोला।
विज्ञापन

मोहल्ला बुखारा में ट्रांसफार्मर फूंकने के कारण करीब 12 घंटे से बिजली नहीं आने से गुस्साए लोगों ने रविवार की रात बुखार चुंगी पर जाम लगा दिया। मोहल्लेवासियों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोहल्लेवासियों का आरोप था कि ईद के त्योहार का मौका है उनके मोहल्ले में ट्रांसफार्मर फूंका हुआ है। अधिकारियों से 12 घंटे में कई बार शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, बल्कि अधिकारियों ने कह दिया कि अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर आओ और ट्रांसफार्मर ले जाओ। जाम के दौरार पुलिस और विद्युत अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मोहल्लेवासियों ने विद्युत अधिकारियों के सोमवार की सुबह ट्रांसफार्मर बदलने के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद जाम खोला। सोमवार की सुबह निगम अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर बदलवाया। जाम लगाने वालों में ताविश, सहरोज, नजाकत अली, फरीद अहमद, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें