फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजोपुर में सांप की दहशत बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवता स्थल की सफाई में निकला सांप
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव बाजोपुर में सांप की दहशत बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को देवता स्थल की सफाई दौरान एक सांप निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर वन विभाग के हवाले कर दिया।
गांव बाजोपुुर में दस दिन के भीतर दो लोगों की सर्पदंश से मौत होने और कई ग्रामीणों को डस लेने से क्षेत्रवासी भयभीत हैं। ग्रामीण कभी वन विभाग से तो कभी प्रशासन से सांप के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगा रहे हैं। शनिवार को ग्रामीण बाजोपुर क्षेत्र के देवता स्थल की सफाई कर रहे थे। अचानक सफाई के दौरान एक सांप निकल आया तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को सांप निकलने की सूचना दी। एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने लगभग एक फीट लंबाई का सांप पकड़कर वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वन रेंजर धीरेंद्र सिंह रावत पहले ही कह चुके हैं कि जिस परिस्थितियों में दो लोगों की सांप के काटने से मौत होने की बात कही जा रही है, उसमें सर्पदंश के बाद होने वाली स्थिति के लक्षण नहीं मिलते। वन विभाग क्षेत्र में उड़न सांप होने की संभावना से भी सहमत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें