नहटौर ने जसपुर को हराकर टूर्नामेंट जीता
धामपुर (बिजनौर)। जोशियान क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहले दिन खेले गए मैच में नहटौर की टीम ने जसपुर को हराया।
पहले दिन जसपुर और नहटौर की टीमों के बीच मैच खेला गया। जसपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पूरी टीम मात्र 70 रनों पर ही ढेर हो गई। जवाब में नहटौर के खिलाड़ियों ने दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। इससे पूर्व केएम इंटर कॉलेज के मैदान पर शुरू हुए टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज जोशी ने शॉट लगाकर किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलभावना से टूर्नामेंट में भाग लेने का आह्वान किया। मैच के अंपायर भूषण जोशी रहे जबकि कमेंट्री सचिन जोशी ने की। सफलता में सतीश जोशी, दीपक जोशी, राहुल जोशी, सतलेश जोशी, सुधांशु आदि योगदान रहा।