फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उपचुनाव में प्रधान पदों पर होगा घमासान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। क्षेत्र पंचायतों के उपचुनाव में ग्राम प्रधानों रिक्त पदों पर जमकर घमासान होगा। जिले में प्रधान पद के छह रिक्त पदों पर 24 प्रत्याशियों ने नामजदगी कराई है। नहटौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत महुआ में सबसे अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। वहीं नजीबाबाद ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए कोई नामजदगी नही कराई गई है।
विज्ञापन

सह जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत सीताराम के अनुसार अफजलगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत खिजरपुर व दुल्लीचंदपुर में चार-चार, अल्हैपुर धामपुर की ग्राम पंचायत साहनपुर नवादा में चार, नहटौर की ब्लॉक की ग्राम पंचायत महुआ में पांच, किरतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रायपुर मौज्जमपुर में चार तथा स्योहारा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिट्ठेपुर में प्रधान पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए अफजलगढ़ ब्लॉक के 23 में पांच, वार्ड 55 में एक, जलीलपुर ब्लॉक वार्ड 23 में दो, नूरपुर ब्लॉक के वार्ड 75 में एक, स्योहारा ब्लॉक के वार्ड नौ में पांच, 16 में नौ, वार्ड 24 में छह व वार्ड 48 में तीन प्रत्याशियों ने नामजदगी कराई है।
वार्ड सदस्यों के नामजदगी में दिखाई दिलचस्पी
जिले में ग्राम पंचायतों के 184 पद रिक्त है। सह जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार अधिकांश पदों पर कोई नामजदगी नहीं हुई है। इक्का-दुक्का पदों पर ही नामांकन पत्र भरे गए हैं। ग्रामीणों ने वार्ड सदस्यों के नामांकन पत्र भरने में कोई रुचि नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें