फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में 157 मतदान कर्मी रहे गैरहाजिर, होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण में 157 मतदान कर्मी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन

बिजनौर। विधानसभा चुनाव कराने के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छह दिनों में 13,692 मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है। हालांकि 157 मतदान कर्मी गैर हाजिर रहे, जिनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि विधान सभा निर्वाचन के तहत मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिनमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारी शामिल हैं। जिनका प्रशिक्षण तीन फरवरी से नौ फरवरी तक विवेक कॉलेज में हुआ। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सम्पन्न होने वाले प्रशिक्षण के दौरान कुल 13,692 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया। जिनमें से 157 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मतदान के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थिति निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन के प्रति लापरवाही झलक रही है। जिसके लिए अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के खिलाफ दर्ज कराते हुए आयोग की सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि अनुपस्थित मतदान कार्मिक 13 फरवरी को मतदान पार्टी रवाना स्थल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं, तो उनके विरुद्ध होने वाली कार्यवाही से उन्हें मुक्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें