फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरला फार्म-हरेवली मार्ग का निर्माण सुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरला फार्म-हरेवली मार्ग का निर्माण सुस्त
विज्ञापन

अफजलगढ़। बिरला फार्म-हरेवली मार्ग का करीब दो माह पूर्व लोनिवि की ओर से निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन कार्य के धीमी गति से चलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मार्ग में जगह-जगह बने गड्ढे कांवड़ियाें को परेशान करेंगे।
विज्ञापन

अफजलगढ़ बिरला फार्म से होकर हरेवली जाने वाले 42 किमी लंबे मार्ग का चौड़ीकरण कार्य दो माह पूर्व शुरू हुआ। कार्यदायी संस्था निर्माण खंड दो लोक निर्माण विभाग बिजनौर की ओर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मार्ग की अनुमानित लागत 62 करोड़ 34 लाख रुपये से साढ़े पांच मीटर चौड़ा तथा 42 किमी लंबे मार्ग का निर्माण होना है। मार्ग का निर्माण बहुत ही धीमी गति से होने तथा महाशिवरात्रि तक मार्ग निर्माण पूरा न होने से कांवड़ियों को इस बार भी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में लोनिवि के जेई एके एंथोनी ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण के बाद ही पत्थर बिछाया जाएगा। महाशिवरात्रि से पूर्व मार्ग के सभी गड्ढों को भरकर समतल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें